डेढ़ साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, पढ़िए पूरी खबर

डेढ़ साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, पढ़िए पूरी खबर

बस्ती (पीएमए)। जोधेवाल में रहने वाले एक पिता ने अपनी ही एक साल नौ महीने की बच्ची से दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि वह दूसरे दिन लगातार ऐसा कर रहा था। बच्ची की मां ने उसके चीखने की आवाज सुनी तो वह करतूत देख हैरान रह गई। वह बच्ची को लेकर अपने रिश्तेदारों के पास चली गई। जहां से इसकी जानकारी थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घर में पसरा मातम: बाइक से पेट्रोल निकाल खुद को आग लगा जान दी, जानिए वजह….

बच्ची की मां की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया और वह परिवार वालों के पास जलालाबाद चली गई। 13 जून को उसका पति पंचायत लेकर उनके घर आ गया और राजनीमा करने के बाद वह ससुराल वालों के साथ आ गई।

आगजनी के आरोपितों को न्यायालय ले जा रही पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपित फरार

15 जून को उसकी एक साल नौ माह की बेटी की तबीयत खराब हो गई तो पता चला कि उसके गुप्तांग पर सोजिश है। जिससे उसे शक हुआ अगले दिन देर रात को उसकी बेटी चीखने लगी। जब नींद से जागी तो उसका पति बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। जिसके बाद वह पति को छोड़ उसी समय अपने रिश्तेदारों के घर चली गई। जहां से उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent