घर में पसरा मातम: बाइक से पेट्रोल निकाल खुद को आग लगा जान दी, जानिए वजह….
इंद्री (करनाल) (पीएमए)। गांव डबकौली कलां में सोमवार रात करीब ढाई बजे 20 वर्षीय युवक अजय ने संदिग्ध हालात में पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। किसी तरह परिजनों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आगजनी के आरोपितों को न्यायालय ले जा रही पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपित फरार
पुलिस और परिजनों का कहना है कि काम न मिलने के कारण कई दिनों से अजय परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बेटा अजय पहले पड़ोस के गांव चोरा में ट्रैक्टर चलाता था लेकिन पिछले कई दिनों से वहां काम छोड़ चुका था।
सोमवार रात 2:30 बजे अजय ने घर के बाहर गली में बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। जब वह चिल्लाने लगा तो हम जाग गए और पड़ोसी भी बाहर आ गए। उन्होंने अजय पर कपड़ा और पानी डालकर आग पर काबू पाया। पिता गुरनाम ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है।
बड़ा बेटा अजय था और छोटा बेटा सागर है। अजय ही घर में कमाने वाला था। इस मामले में ब्याना चौकी इंचार्ज बलराज सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि अजय काम न मिलने से परेशान चल रहा था। इस मामले की जांच की जा रही है।






