कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबने पर बाबा—नाती की हुई मौत
एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के संदाना मजरा बक्तौरी खेड़ा गांव में बारिश के चलते बुधवार भोर पहर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई।
दीवार के पास बंधी गाय का दूध दुह रहे बाबा और नाती दीवार के मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर दौड़े परिजनों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक गाय समेत 4 मवेशियों की भी मौत हो गई है। घर में दो मौतों को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा है। हादसे की सूचना पर एसडीएम हसनगंज मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की है। उसके बाद पुलिस ने जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बुधवार दोपहर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परि
जनों को सौंप दिया। शवों के घर पहुंचते ही परिजन रो रोकर आहत होते रहे।
जानकारी के मुताबिक अजगैन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत संदाना के मजरा बकतौरी खेड़ा में बुधवार भोर पहर बारिश के बाद कच्ची दीवार भरभराकर गाय का दूध दुह रहे बाबा बद्री प्रसाद 60 पुत्र स्व जुग्गा पाल व नाती महेंद्र पाल 30 पुत्र संतोष पाल के ऊपर गिर गई। हादसे के वक्त दोनो दीवार के मलबे में दब गए। कोठरी गिरने की आवाज मिलते ही आस—पास के ग्रामीणो की भीड़ इक्क्ठा हो गई। एक घंटे की कडी मसक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से बाहर दोनों को बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बाबा और नाती को मृत अवस्था में देख परिजनों में कोहराम मच गया।
दीवार के नीचे दबने से एक गाय समेत चार मवेशियों की भी मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर उपजिलाधिकारी हसनगंज रामदेव निषाद घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की है। दिवंगत बद्री प्रसाद के दो बेटे है।जिसमे राम प्रताप पाल व संतोष पाल विवाहित है।
दिवंगत नाती महेंद्र का इकलौता दो वर्ष का बेटा लक्ष्य है। पति व नाती की मौत से दादी चंदन व महेंद्र की पत्नी नीलम रो—रो कर बेहाल है। इस संबंध में एसडीएम रामदेव निषाद ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से एक ही घर के दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर जाकर मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है राजस्व टीम भी है। सरकार से मुआवजा दिलाया जाएगा। बुधवार दोपहर शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। शवों के घर पहुंचते ही परिजन रो रोकर आहत होते र
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













