HomeVaranasiमिल्कीचक रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से युवक की हुई मौत

मिल्कीचक रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से युवक की हुई मौत

मिल्कीचक रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से युवक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
रोहनिया, वाराणसी। मिल्कीचक्र रेलवे क्रॉसिंग के बगल में टोडरपुर गांव के सामने बुधवार की बीती रात में ट्रेन से कटकर मिल्कीचक निवासी मंशाराम हरिजन नामक लगभग 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी जिसकी सूचना मिल्कीचक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य ललित यादव ने पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे राजातालाब चौकी इंचार्ज अविनाश सिंह ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत मिल्कीचक निवासी रामदुलार हरिजन के दो पुत्रों में मृतक मंशाराम छोटा था। मृतक मंशाराम मजदूरी का काम करता था जिनको दो लड़की आरोही, करीना और एक लड़का कार्तिक है।घटना की सूचना मिलते ही मां शिवानी तथा पत्नी किरन सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव में सन्नाटा पसर गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read