किसानों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जायेगा: स्वतंत्रदेव

किसानों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जायेगा: स्वतंत्रदेव

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जनपद में भ्रमण कार्यक्रम रहा। इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने ग्राम कृष्णापुरताला वि0खं0 सातंव में राजकीय नलकूप संख्या 62 आर0जी0 का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस नलकूप से लाभान्वित किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। जल शक्ति मंत्री ने ग्राम पंचायत गेगांसो में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी शामिल हुए। यहां पर उन्होंने सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को प्रमाण पत्र दिया और उनसे उनके अनुभव साझा किये। ग्राम पंचायत गेगांसो में ही जल शक्ति मंत्री गेगांसो पेयजल परियोजना के निर्माण कार्य शिलायन्स कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पेयजल परियोजना के बन जाने से आसपास के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही इस क्षेत्र का विकास भी होगा। यहां पर उन्होंने लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत उथले/मध्यम/गहरे नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों से संवाद भी स्थापित किया। जल शक्ति मंत्री ने इसके अतिरिक्त मार्ग में पड़ने वाले विभागीय योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धि लाल, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जल जीवन मिशन एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA