Homeरायबरेलीप्रसूता ने सड़क पर दिया नवजात को जन्म, नहीं पहुंची एम्बुलेंस

प्रसूता ने सड़क पर दिया नवजात को जन्म, नहीं पहुंची एम्बुलेंस

प्रसूता ने सड़क पर दिया नवजात को जन्म, नहीं पहुंची एम्बुलेंस

संदीप पाण्डेय
बछरावां, रायबरेली। बुधवार दोपहर ठकुराइन खेड़ा मजरे मैनाहार कटरा की रहने वाली प्रसूता केशनी पत्नी पिंटू को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पिंटू ने एंबुलेंस को सूचना दी। फिर भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो वह उसे बाइक से लेकर सीएचसी की ओर निकल पड़ा लेकिन बिशुनपुर गांव के पास ही प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। प्रसूता की चीखें सुन गांव की महिलायें पहुँच गई और गांव की महिलाओं ने सड़क किनारे सुरक्षित प्रसव कराया है। प्रसव के बाद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने प्रसूता व नवजात को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पिंटू ने बताया कि आशा बहू को भी बताया गया पर उन्होंने अनसुना कर दिया। फिर 102 एंबुलेंस न पहुंचने पर बाइक से लेकर सीएचसी जा रहा था तभी रास्ते में प्रसव हो गया। अस्पताल अधीक्षक डा. एके जैसल ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। एंबुलेंस न पहुंचने के मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर कार्यवाही होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read