मूसलाधार बारिश में किसानों की फसलें बर्बाद
दीप सिंह
कन्नौज। भारत एक कृषि प्रधान देश है लेकिन यहां किसान परेशान 10 दिन से लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। बताना है कि कई दिनों से मूसलाधार बारिश ने फसलों को जलमग्न कर दिया है। फसलें बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी हैं। किसानों की माने तो किसान दुखी हैं। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। वहीं किसानों का कहना है कि हमने कर्ज पर बीज खाद जुताई का पैसा लगाकर फसल बोई थी लेकिन मूसलाधार बारिश ने फसल को बर्बाद कर दिया है।
ऐसे में किसानों की समस्या को सुनने के लिए कोई अधिकारी भी नहीं आ रहा है बड़े दुख की बात है जबकि किसान पूरे देश का पेट पालता है और जब किसान की बात आती है तो उसे मायूस होना पड़ता है। निराश होना पड़ता है। किसानों ने कहा कि अब महसूस होता है कि हमारे बच्चे एक-एक दाने को भटक जाएंगे कैसे पेट भर पाएंगे। अपने बच्चों का इस बारिश ने हमारी फसलें बर्बाद कर दी हैं।
ऐसा रहा तो किसानों को निवाला नसीब नहीं होगा। वहीं छिबरामऊ क्षेत्र के निघोह खास में गांव में बरसात का भरा पानी। मूंगफली मक्का में हुआ नुकसान। किसान ने बताया कि कई दिनों से बारिश हो रही है जिसके कारण फसल डूब गई। किसानों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शन में विपन, राजकुमार, राजू, रीना, जयवीर, अजय, मुकेश, जगमोहन सिंह, तिलक सिंह, कुआर सिंह, बालक राम, बाल्टर, मानसिंह, राघवेंद्र, अभिलाख आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













