किसान यूनियन ने बिजली की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी
आक्रोश: बिजली विभाग की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे किसान व आम जनता
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से बिजली की समस्या सभी गांव के ग्राम अध्यक्षों और किसानों द्वारा उठाई गई। ब्लाक अध्यक्ष लवकुश कुमार ने कहा की बिजली विभाग की मनमानी गलत बिलिंग और शाम के समय कटौती को लेकर किसानों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। बिजली की समस्या को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर कार्यवाही की मांग की गई। किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष लवकुश कुमार उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि क्षेत्र में गलत बिलिंग और शाम को बिजली कटौती को बंद करने की मांग की। वहीं उप जिलाधिकारी ने किसानों के बीच आकर समस्याएं ध्यान पूर्वक सुनी और उक्त ज्ञापन को प्राप्त किया। क्षेत्रीय किसानों की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष लवकुश कुमार ने कहा कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन और धरना करने को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर लवकुश कुमार, राम नरेश गौड़, अशफाक अहमद, श्रीनाथ, जगमोहन, सन्तोष मौर्य, उमाशंकर वर्मा, अमृत लाल, रविपाल, राम सुमिरन यादव, जगदेव मौर्या सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।














