किसान नेताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

किसान नेताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
फतेहपुर, बाराबंकी। स्थानीय तहसील के बस अड्डे चौराहे पर पहलगाम में हुए कायरता पूर्ण हमले के खिलाफ आक्रोश जताते हुए किसान नेताओं ने आतंकवाद रूपी पाकिस्तान का पुतला फूंका। इंसानियत एवं मानवता को कलंकित करने वाली जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए किसान नेता समीर यादव व तमाम किसान नेताओं ने इसके लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया। आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि हमारे देश की सरकार सत्ता में रहने के लिए अपनी वास्तविक जिम्मेदारियों से हटकर काम करती है। देश के सरकारी तंत्र की खामियों को पहचानकर उन्हें दूर करने एवं मजबूत बनाने की जरूरत है। सरकार, सरकारी तंत्र के साथ मिलकर काम करने की बजाय सत्ता में काबिज के रास्ते खोजने में लगी रहती है। जम्मू कश्मीर जैसे आतंकवाद से प्रभावित जगहों पर पर्यटकों हेतु सरकार को समुचित सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ क्षेत्र के किसानों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष समीर यादव, बलराम यादव, मोहम्मद इस्माइल, राजकुमार गुप्ता, अगम वर्मा, शिवकांत वर्मा, जीना वर्मा, गुड्डू वर्मा, शाहरुख, मनीष, सरोज सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA