Homeरामगढ़टैलेंट सर्च: फिजिकल फिटनेस टेस्ट का हुआ आयोजन

टैलेंट सर्च: फिजिकल फिटनेस टेस्ट का हुआ आयोजन

टैलेंट सर्च: फिजिकल फिटनेस टेस्ट का हुआ आयोजन

बिहार पुलिस, एसएससी, जीडी, दारोगा एवं डिफेंस की तैयारी करने वाले सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
फिजिकल चेकअप के बाद प्रतिभागियों को सफलता के दिये गये टिप्स
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
रामगढ़। नगर क्षेत्र स्थित गोड़सरा पोखरा के प्रांगण में रविवार को बिहार पुलिस, एसएससी, जीडी, बिहार दरोगा एवं डिफेंस की तैयारी करने वाले युवा-युवतियों के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने अपना फिजिकल चेकअप कराया। यह आयोजन ग्राम पंचायत सिसौड़ा के मुखिया प्रदीप सिंह के सौजन्य से किया गया। मुखिया प्रदीप ने बताया कि वह गांव-गांव में जाकर नव पीढ़ी के स्वर्णिम भविष्य के लिए मुहिम चला रहे हैं जिसका नाम है’ आईए मिलकर बनाएं, अफसरों वाला गांव’ एवं ‘मोबाइल से दूरी, किताब है जरूरी’। फिजिकल टेस्ट लेने वाले मोहनिया महाराणा प्रताप फिजिकल अकादमी के ट्रेनर नीरज कुमार ने बच्चों को फिजिकल और मेडिकल की जानकारी दी। इस दौरान जनरल प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले युवा- युवतियों का हाइट मेजरमेंट, वेट मेजरमेंट लड़कों का चेस्ट मेजरमेंट, रनिंग, गोला फेंक कराकर उन्हें मेडिकल संबंधित जानकारियां दी गई।
इस मौके पर फिजिकल टेस्ट देने आई लड़कियां शैल, गुड़िया रेखा, नेहा, सलोनी, ऋचा, रिंकी, अंकिता सहित अन्य सभी महिला प्रतिभागी काफी प्रसन्न थी कि रामगढ में भी ऐसा कार्यक्रम हुआ उनको डिफेंस में जाने के लिए क्या-क्या योग्यताएँ होनी चाहिए, इसकी जानकारी पहली बार रामगढ़ में इस कार्यक्रम के दौरान मिली। फिजिकल टेस्ट करने आए युवाओं में संतोष ठाकुर, रविशंकर, सलमान, साजन, पीयूष, विशाल, शिवध्यान, मोनू, बिट्टू सहित अन्य पुरुष प्रतिभागियों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुये बताया कि पहली बार प्रदीप मुखिया के पहल से रामगढ़ गोड़सरा पोखरा पर युवाओं के लिए सेना(डिफेंस) में जाने की जानकारियों एवं जांच कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। इसके लिए हम सभी मुखिया के शुक्रगुजार हैं। गोला फेंक में संतोष ठाकुर ने 25 फिट गोला फेंक कर सबसे अधिक पॉइंट अर्जित किया।
एनसीसी ट्रेनर नीरज कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस में अभ्यर्थियों की हाइट सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग 165 सेंटीमीटर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 160 सेंटीमीटर, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति 160 सेंटीमीटर सभी वर्ग की महिलाओं हेतु 155 सेंटीमीटर होना चाहिए। दौड़ पुरुष अभ्यार्थियों के लिए 1.6 किलोमीटर अधिकतम 06 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों के लिए 1 किलोमीटर अधिकतम 05 मिनट में पूरा करना होगा। गोला फेंक के लिए उम्मीदवारों को 25 अंक प्राप्त होंगे। पुरुष उम्मीदवारों को 16 पाउंड का गोला न्यूनतम 16 फीट फेंकना होगा। महिला उम्मीदवारों हेतु 12 पाउंड का गोला न्यूनतम 12 (बारह) फीट फेंकना होगा। ऊँची कूद के लिए 25 अंक निर्धारित किये गए है। पुरुष उम्मीदवारों को न्यूनतम 4 फ़ीट ऊँचा कूदना होगा। महिला उम्मीदवारों को न्यूनतम 3 फिट ऊँचा कूदना होगा। इस अवसर पर शिक्षक राजू प्रजापति, गीतकार दिनेश बिहारी, सामाजिक कार्यकर्ता बालिस्टर यादव आदि उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read