रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, युवती घायल
जमानियां पम्प कैनाल के मुख्य नहर पथ पर ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में हुआ हादसा
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
रामगढ़। थाना क्षेत्र के जमानियां पंप कैनाल के मुख्य नहर पथ पर ट्रैक्टर व बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
जख्मी युवती का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मृत युवक की पहचान हादसे के डेढ़ घंटे बाद हो पाई। मृतक दुर्गावती प्रखंड के पचिलखी गांव के उदय तिवारी का पुत्र मुकूल तिवारी बताया जाता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर 7.45 बजे थाना पंहुची जहां शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की शाम नहर पथ पर सहुका के पास हुई जिसमें बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में जख्मी युवती को नहर पथ के पास खेतवाही कर रहे किसानों ने देखा तो मोबाइल से गांव के लोगों को बुलाया और फिर उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया। बाइक को टक्कर मारकर चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक व युवती भाई बहन हैं जो अपने गांव से रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











