डरवन स्कूल की बच्चियों ने अपने हाथों से बनायी मनोहर राखी
शिक्षकों ने बताया रक्षाबन्धन व स्वतंत्रता दिवस का महत्व
राखी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ राखी बनाने वाली छात्राएं की गयीं पुरस्कृत
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
रामगढ़। प्रखंड क्षेत्र के म.वि. डरवन में मंगलवार को नन्हे-मुन्ने छात्राओं के बीच राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चियों ने अपने हाथों से सुंदर-सुंदर राखियों का निर्माण कर सबका दिल जीत लिया। अब रक्षाबंधन पर इन्हीं राखियों का उपयोग किया जाएगा।
प्रतियोगिता में कक्षा 6,7 व 8 की बच्चियों द्वारा आकर्षक मनमोहक राखियां बनाईं गई। हर कक्षा से 3 छात्राओं को चुना गया जबकि उक्त वर्ग की 10—10 छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसकी राखी अच्छी थी ओर उनको पुरस्कार दिया गया। वहीं जिन बहनों को भाई नहीं है और जिन भाइयों को बहन नहीं है, उनको चिन्हित कर एक-दूसरे से राखी बंधवाई गई। बहनों ने भाई की आरती उतारी। मिठाई खिलाकर टीका किया और राखी बांधी। भाइयों ने उनका ख्याल रखने का वायदा किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व हमें सामाजिक एकता का संदेश देता है। यह पर्व भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है। समाज में सभी के साथ मधुर संबंध रखने का पर्व भी है। हमें सभी के साथ मधुर संबंध रखना चाहिए तथा एक-दूसरे की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। शिक्षिका ने वंदना पटेल ने रक्षाबंधन पर छात्रों को बताया कि हमें भाई-बहन के स्नेह को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही देश से प्रेम करने का संकल्प भी लेना चाहिए। वहीं शिक्षक रामजी राम व लक्ष्मण प्रसाद द्वारा छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज़ की गरिमा व आदर को लेकर भी सीख दी गई। पुरस्कृत होने वाली छात्राओं में मुख्य रूप से अफिया खातून, निधि कुमारी, सरिका कुमारी, खुशबू कुमारी, शिवानी कुमारी, सोनाली खातून, आदिति कुमारी आदि शामिल रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












