Homeरामगढ़रक्तदाता किसी फरिश्ते से कम नहीं: डॉ. सन्तोष

रक्तदाता किसी फरिश्ते से कम नहीं: डॉ. सन्तोष

रक्तदाता किसी फरिश्ते से कम नहीं: डॉ. सन्तोष

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 26 लोगों ने किया रक्तदान
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
रामगढ़। अक्सर खून न मिलने से जिंदगी की डोर टूट जाती है। ऐसे में रक्तदाता किसी फरिश्ते की तरह रक्तदान कर जीवन की रक्षा करते हैं। रविवार को ऐसे समर्पित रक्तदाताओं की कमी नहीं रही, बल्कि वह रेफरल अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। इन रक्तदाताओं में आईएमए के राज्य सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह शामिल रहे। जिन्होंने लोगों को रक्तदान करते रहने को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रक्तदाता किसी फरिश्ते से कम नहीं है, जो टूटटी जिंदगी की डोर को थाम देते हैं। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 26 यूनिट रक्तदान हुआ। उद्घाटन प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. शांति कुमार मांझी ने किया। मौके पर आईएमए कैमूर के अध्यक्ष डॉ. दिनेश्वर सिंह, डॉ.अशोक कुमार सिंह रेफरल अस्पताल रामगढ चिकित्सा प्रभारी मौजूद थे। डॉ. श्री सिंह के अनुसार रक्त की ये यूनिटें कैंसर, थैलेसिमिया, लावारिस मरीज, एनमिक गर्भवती समेत अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार मे सहायक होंगी। इस रक्तदान शिविर मे शामिल रक्तदाताओं को आईएमए की तरफ से प्रशस्तिपत्र भी दिया गया। वहीं बताया गया कि लोगों में रक्तदान संबंधित कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है, जैसे रक्तदान से शरीर कमजोर हो जाता है और उस रक्त की भरपाई होने मे काफी समय लग जाता है। इतना ही नही लोगों मे यह गलतफहमी भी व्याप्त है कि खून देने से रोगप्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने के कारण बीमारियां जल्द पकड़ लेती हैं। इन्हीं भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास इस रक्तदान शिविर के जरिए किया गया। बताया गया कि वह व्यक्ति जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है, वजन 45 किलो से अधिक हो, जिसे एचआईवी, हेपटाइटिस बी, सी, रक्ताल्पता, मधुमेह इत्यादि की बीमारी न हो वह रक्तदान कर सकता है। एक बार मे 350 सीसी रक्त दिया जाता है। उसकी क्षतिपूर्ति चौबीस घंटे के अंदर हो जाती है और गुणवत्ता की पूर्ति महीने भर मे हो जाती है । दूसरे जो नियमित रक्तदान करते हैं उन्हे ह्रदय संबंधित बीमारियां कम परेशान करती हैं। तीसरी अहम बात यह है कि हमारे रक्त की संरचना ऐसी है कि उसमे समाहित रेड ब्लड सेल तीन माह मे स्वयं ही समाप्त हो जाते है लिहाजा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने वालों में डाॅ. संतोष कुमार सिंह, अजय नाग, वीरेंद्र तिवारी, रंजीत सिंह, चंदन सिंह, संतोष कुमार सिंह, महेश सिंह, नरेंद्र शर्मा, अमन कुमार, रौजिद अंसारी, रवि सिंह, विपुल सिंह, राहुल कुमार, मंगल कुमार आदि शामिल रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read