टीबी रोग को हराने और देश को जिताने के लिए सबका प्रयास जरूरी: डॉ. संतोष
आईएमए कैमूर द्वारा जिला के 12 रोगियों को लिया जा चुका है गोद
निशा
कैमूर, रामगढ़ (बिहार)। देश को 2024 तक टीबी (यक्ष्मा) मुक्त बनाने को लेकर आईएमए द्वारा लगातार हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को रेफरल अस्पताल में जाकर आईएमए कैमूर के सचिव सह आईएमए बिहार के संयुक्त सचिव डॉ. संतोष सिंह द्वारा निक्षय मित्र बन प्रखंड क्षेत्र की दो मरीजों को गोद लिया गया। जिसमें देवहलियां गांव की सुनीता कुमारी व जोरार गांव की स्नेहा कुमारी शामिल हैं।
जिन्हें श्री सिंह ने एक माह का पौष्टिक आहार प्रदान किया।बता दें कि निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी रोग से पीड़ित लोगों को गोद लिया जाता है। इसके लिए नियमित रूप से मुहिम के रूप प्रक्रिया चल रही है। इस अभियान के तहत निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति या संस्था को जिले के टीबी मरीज को गोद लेकर उन्हें छः माह तक भोजन, पोषण, पोष्टिक आहार, आजीविका के स्तर पर आवश्यकता अनुसार मदद करनी होती है। आहार में गेहूं, दाल, दूध, 30 अण्डे, खाद्य तेल आदि प्रतिमाह देना होता है, जिसका खर्च 750 रुपया से अधिकतम 1000 रुपया तक आता है। वहीं मौके पर मौजूद डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि अब तक आईएमए कैमूर के तरफ से 12 टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है।
इस अभियान मे टीबी मरीजों को गोद लेने मे शामिल अन्य आईएमए के सदस्यों मे अध्यक्ष डाॅ. डीके सिंह, डाॅ. सुनील दत्त त्रिपाठी, डाॅ. संजय कुमार प्रभारी चांद, डाॅ. सिद्धार्थ राज सिंह व कुदरा प्रखंड के डाॅ. संजय कुमार शामिल हैं। वहीं उन्होंने सहृदय जनों से इस पवित्र कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। इस अवसर पर प्रभारी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डाॅ. आर.के चौधरी, चिकित्सक डाॅ. नूर आलम, रेफरल अस्पताल रामगढ के प्रबंधक विशाल कुमार, रामगढ प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक सर्वेश कुमार, लैब टेक्नीशियन संजय राम उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











