समाज को आगे बढ़ाने में हर व्यक्ति आगे आये: न्यायमूर्ति
अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा का 19वां राष्ट्रीय महाधिवेशन सम्पन्न
महाधिवेशन में रमेश चन्द्र केसरवानी को चुना गया राष्ट्रीय महामंत्री
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा का 19वां राष्ट्रीय महाधिवेशन सभा केसर विद्यापीठ इंटर कालेज चौक के प्रांगण में हुआ। अधिवेशन सभा का शुभारंभ महर्षि कश्यप मुनि जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रारंभ में स्वागताध्यक्ष रमेश चंद्र केसरवानी एवं स्वागत मंत्री प्रमिल केसरवानी ने अतिथियों का अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को आगे आकर निस्वार्थ भाव से काम करना चाहिए। एकजुट होकर देश की सेवा में सहभागी बनें और समाज का हर व्यक्ति मतदान जरूर करें, यही समाज की सबसे बड़ी ताकत होगी। संरक्षक शिव कुमार वैश्य और डा एम के गुप्ता और चेयरमैन मीरजापुर श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि हमें राजनीति में सिर्फ पद के लिए नहीं समाज के हक के लिए जाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने किया जिन्होंने कहा कि केसरवानी समाज किसी एक दल का बंधुआ नहीं है जो भी राजनैतिक दल हमारे समाज के मुद्दों पर काम करेगी, समाज उसका सम्मान करेगा।
स्वागत मंत्री प्रमिल केसरवानी ने बताया कि संजय केशरी के द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री के पद से इस्तीफा देने कारण सर्व सम्मति से प्रयागराज के रमेश चंद्र केसरवानी को राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया और जो राजनैतिक दल केसरवानी समाज को आरक्षण देगा उसी को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को लेकर संरक्षक शिव कुमार वैश्य ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया है और इस पर बहुत जल्द फैसला लिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान राष्टीय महामंत्री संजय केशरी ने किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी देते हुये आय व्यय का लेखा समाज के सामने रखा। प्रदेश प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि महाधिवेशन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा, आंध प्रदेश, गोवा आदि प्रदेशों से केसरवानी समाज के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री रमेश चंद्र केसरवानी को चुने जाने पर विश्वनाथ केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष, तीर्थराज केसरवानी, कार्यवाहक अध्यक्ष विजय वैश्य, प्रमिल केसरवानी, श्रीकांत केसरवानी, राजेश केसरवानी, नारायण केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी, ओपी गुप्ता, जय बाबू केसरवानी, राज केसरवानी ने आदि बधाई दिया।











