963170
एनक्वास में डीहा आयुष्मान आरोग्य मन्दिर हुआ पास
——इनसेट——
——इनसेट——
Previous article
Next article
यह प्रमाण पत्र केवल उन्हीं इकाइयों को प्रदान किया जाता है जो मरीजों के इलाज और देखभाल के हर मानक को पूरा करती हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को घर के नजदीक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि वे अपनी मेहनत की कमाई निजी अस्पतालों या अप्रशिक्षित डॉक्टरों पर खर्च करने के बजाय परिवार के कल्याण में निवेश कर सकें।सीएमओ, डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि बीते मंगलवार को एनक्वास प्रमाणन के लिए जिले के आठ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का केन्द्रीय टीम द्वारा बाह्य मूल्यांकन किया गया था। इनमें बलहा का मंझौवा भुलौरा, चित्तौरा का डीहा, हुजूरपुर का कटघरी और बसंतपुर, जरवल का परसोहर, पयागपुर का मनिकापुर कला कुशभौना, नवाबगंज का सत्तीजोर और शिवपुर ब्लॉक का कोटवा शामिल था। इसमें चित्तौरा का डीहा 76.21 प्रतिशत स्कोर पाकर एनक्वास प्रमाणन के लिए योग्य पाया गया, शेष इकाइयों का परिणाम आना अभी शेष है। सीएमओ ने बताया इन स्वास्थ्य केन्द्रों की 12 प्रकार की सेवाएं जिनमें मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, सामान्य बीमारियों का उपचार, संचारी और गैर-संचारी रोग, आकस्मिक उपचार और संक्रमण नियंत्रण जैसी सुविधाओं को परखा गया। इसके आलावा केंद्र की स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, मरीज संतुष्टि, रिकॉर्ड प्रबंधन और चिकित्सा प्रक्रियाओं की गुणवत्ता राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जांची गयी। पूर्व में तीन केंद्र कुड़वा, मदरहा और परसेण्डी पहले ही एनक्वास प्रमाणित हो चुके हैं और ग्रामीणों को घर के पास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।





