ऋण वसूली में बैंक ने दिखाई सख्ती, राजस्व टीम ने की कृषि भूमि की कुर्की

ऋण वसूली में बैंक ने दिखाई सख्ती, राजस्व टीम ने की कृषि भूमि की कुर्की

तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा घूरमा परसिया ने गुरुवार को बकाया ऋण की वसूली के लिए कड़ा कदम उठाते हुए राजस्व विभाग की टीम के सहयोग से दो किसानों की कृषि भूमि की कुर्की की कार्यवाही को अंजाम दिया। यह कार्यवाही इकौना तहसील के ग्राम लखना और जमुनहा तहसील के ग्राम इमलिया नारायण की भूमि पर की गई। बैंक के मुताबिक ऋणधारक छोटेलाल पुत्र राम हर्ष और तीरथराम पुत्र छोटेलाल पर कुल 6,84,585 का ऋण बकाया था। यह राशि लंबे समय से वसूली योग्य थी और 31 दिसंबर 2023 को खाते को एनपीए घोषित किया गया था। गुरुवार को नायब तहसीलदार इकौना अमित सिंह, संग्रह अमीन रमेश शुक्ला, लेखपाल, एवं बैंक की टीम में शामिल क्षेत्रीय प्रबंधक अमित वार्ष्णेय, शाखा प्रबंधक कुलदीप नारायण यादव, प्रबंधक कलामुद्दीन, प्रबंधक कुलदीप सिंह, एवं सहायक प्रबंधक गोपाल कुमार की उपस्थिति में यह कार्यवाही पूरी की गई। कुर्क की गई भूमि में ग्राम लखना स्थित गाटा संख्या 04, 05 (कुल 2.386 हेक्टेयर) और ग्राम इमलिया नारायण स्थित गाटा संख्या 1529 (0.840 हेक्टेयर) शामिल हैं। राजस्व विभाग की टीम ने नियमानुसार कुर्की आदेश का क्रियान्वयन करते हुए भूमि को बैंक के पक्ष में सुरक्षित किया। बैंक प्रबंधन का कहना है कि यह कार्यवाही केवल वसूली की प्रक्रिया नहीं, बल्कि वित्तीय अनुशासन की पुनः स्थापना और नियमों के प्रति जवाबदेही का स्पष्ट संदेश है। आम जनता को भी इससे यह सीख मिलती है कि सरकारी ऋण का समय पर भुगतान आवश्यक है, अन्यथा कठोर कार्रवाई से बचना मुश्किल होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA