HomeBiharहिसुआ विश्व शान्ति चौक व मंझवे में हटाया गया अतिक्रमण

हिसुआ विश्व शान्ति चौक व मंझवे में हटाया गया अतिक्रमण

हिसुआ विश्व शान्ति चौक व मंझवे में हटाया गया अतिक्रमण

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। सोमवार को हिसुआ के विश्व शांति चौक एवं मंझवे रामबाजार में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। हिसुआ विश्व शांति चौक के गया-नरहट रोड के किनारे पर लगाए फलों के दुकान एवं गुमटी को अंचलाधिकारी लवकेश कुमार की देखरेख एवं जिला परिषद के जेई के निर्देशन में अतिक्रमण हटाया गया। जिला परिषद के जेई ने बताया कि विश्वशांति चौक के नरहट रोड के पश्चिम छोर पर जिला परिषद द्वारा तीन दुकानों का निर्माण कराया जाना है। जिसको लेकर सोमवार को अतिक्रमण हटाया गया। सीओ लवकेश कुमार ने बताया कि सभी फुटपाथी दुकान, फलों के दुकान एवं गुमटी वालों को एक माह पहले से ही अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी। अतिक्रमण हटाने से पूर्व भी उन्हें स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था। दुकानदार खुद से लगाये अतिक्रमण हटा लिए। वहीं दूसरी ओर हिसुआ के मंझवे में सीओ लवकेश कुमार द्वारा जिला परिषद के जमीन पर बनाये सीढ़ी को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सीओ ने बताया कि चांदो साव का बेटा कृष्णा साव जिला परिषद के जमीन पर बने नाली को तोड़ उसपर सीढ़ी का निर्माण कर लिया था। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व अधिकारी साक्षी कुमारी, हिसुआ पुलिस के एसआई रुदल ठाकुर, धनवीर कुमार एवं दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read