नाली एवं नालों पर किये गये अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जायेगा: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर को साफ-सुधरा एवं अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए 1 सितम्बर से चिहिन्त सड़कों से अतिक्रमण अभियान चलाया जायेगा और सड़क के दोनों ओर नाली एवं नालों पर किये गये अतिक्रमण को नामित सदस्यों तथा पुलिस की उपस्थिति में बलपूर्वक हटा दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि नगर के व्यापारी एवं अन्य दुकानदार जिन्होंने मुख्य मार्गों की सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है, वह 31 अगस्त तक हर-हाल में स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा 1 सितम्बर से चलने वाले अतिक्रमण अभियान के तहत समस्त अतिक्रमण हटा दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने आदि की कार्यवाही के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमें नगर मजिस्टेªट को अध्यक्ष तथा पुलिस उपानिरीक्षक टैªफिक, पुलिस निरीक्षक यातायात, सहायक अवसर अभियन्ता विद्युत, सहायक अभियंता एनएचएआई, सहायक अभियंता लोनिवि तथा अधिशासी अभियंता को सदस्य बनाया गया है। डीएम ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये है कि 1 सितम्बर से चलाये जाने वाले अतिक्रमण अभियान के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही फोटो सहित प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












