Homeसन्त कबीर नगरउपडाकघर महुली का सीपीओ खराब होने से काम—काज ठप, उपभोक्ता परेशान

उपडाकघर महुली का सीपीओ खराब होने से काम—काज ठप, उपभोक्ता परेशान

उपडाकघर महुली का सीपीओ खराब होने से काम—काज ठप, उपभोक्ता परेशान

एक पखवाड़े से लौट रहे आधार कार्ड बनाने वाले लोग, विभाग बेखबर
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। विकास खंड नाथ नगर अंतर्गत कस्बा महुली स्थित उप डाकघर का सीपीओ पिछले एक पखवाड़े से खराब पड़ा है। डाकघर में तैनात कर्मचारी 10 के बजाय 1:30 ड्यूटी पर आते हैं। इस बीच आने जाने वाले उपभोक्ता निराश लौट रहे जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मालूम हो कि उप डाकघर महुली में आधा दर्जन कर्मचारी का तैनात है। डाकघर पर रजिस्ट्री कराने पैसा जमा करने पैसा निकालना एफडी करने व आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए लोगों की सुबह 10 बजे से ही भीड़ लगना शुरू हो जाती है लेकिन तैनात कर्मचारी दोपहर 1:30 बजे के बाद ही डाकघर में पहुंचते हैं जिससे तमाम लोग निराश होकर लौट जाते हैं।
शनिवार को आधार कार्ड बनाने गए परसोना निवासी बेनी प्रसाद बद्रीनाथ बदरे आलम पूनम यादव आलमगीर हरिद्वार रामलाल आदि ने बताया कि पिछले 15 दिनों से वह आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चों के साथ डाकखाने पर आते हैं, उन्हें दूसरे दिन आने के लिए कहा जाता है लेकिन जब वह पहुंचते हैं तो किसी कर्मचारी का कहीं आता-पता नहीं रहता लोग परेशान होकर वापस लौट जाते हैं उनके समय का भारी नुकसान होता है लेकिन इसकी फिक्र बैठे अधिकारी के समझ में नहीं आता। डाकघर महुली में कर्मचारियों के समय से न पहुंचने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। डाकखाने पहुंचे उपरोक्त लोगों ने यह भी बताया कि बच्चों का आधार बनाने के लिए तैनात एक कर्मचारी दोपहर 2 बजे के लगभग आता है तब तक लोग इंतजार करके जा चुके होते हैं। वह पूरे दिन इधर-उधर दुकानों पर बैठकर मटरगश्ती करके समय काट लेते हैं। डाकखाने में भारी अव्यवस्था है। कोई भी कर्मचारी किसी की सुनने वाला नहीं है। ग्रामीणों ने डाकघर की व्यवस्था की आकस्मिक जांच करा कर कार्रवाई की मांग किया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर उपडाकघर महुली के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि सीपीयू खराब होने से आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं जिसे ठीक कराने के लिए हेड ऑफिस बस्ती भेजा गया है। जैसे ही सीपीयू उपलब्ध होता है, आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अन्य कर्मचारी के समय से ना आने पर उन्होंने बताया कि वह पत्र का गांव में वितरण करते हैं। उसके बाद ही डाकखाने पर आते हैं। वैसे डाकखाने पर सभी लोगों का काम किया जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read