राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों संग हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों संग हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार सिंह की अनुमति से 14 सितम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक विद्युत विभाग से सम्बंधित वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला जज ने अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत सुनील मिश्र, अपर जिला जज कुसुमलता, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हेमेन्द्र कुमार तथा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेंद्र प्रताप व विद्युत विभाग के अधिकारी तथा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA