Homeउन्नावपुलिस व गोकश में हुई मुठभेड़ एक घायल, साथी फरार

पुलिस व गोकश में हुई मुठभेड़ एक घायल, साथी फरार

पुलिस व गोकश में हुई मुठभेड़ एक घायल, साथी फरार

शहर के पीडी नगर मोड़ के पास सोमवार को हुई घटना
जवाबी फायरिंग में गोकश के दाहिने पैर में लगी गोली
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडी नगर मोड़ के पास सोमवार भोर पहर गश्त के दौरान पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम से गोकश में मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गोकश के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह जख्मी होकर मौके पर गिर गया। इसी बीच उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलावस्था में गोकश को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडी नगर मोड़ के पास सोमवार भोर पहर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान दो युवक संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकना चाहा तो वह भागने लगे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की है।मुठभेड़ में एक गोकश महताब आलम कुरैशी पुत्र अब्दुल रहमान कुरैशी निवासी इखलाक नगर गंगाघाट के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह जख्मी होकर गिर पड़ा। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने जख्मी गोकश को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है। फरार गोकश की तलाश में पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ उनके द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन लंगड़ा अभियान का हिस्सा है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की प्राथमिकता है कि क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर लगाम लगी रहनी चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read