अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने सौंपा ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों का एक मात्र संगठन है जो व्यापारियों के हित के लिए सदैव शासन—प्रशासन के सामने पहली पंक्ति में खड़ा रहता है। इसी क्रम में प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व छेत्रिय प्रभारी अमर बहादुर सिंह के दिशा निर्देशन, जिला प्रभारी प्रविन्द्र भालोटिया एवं जिलाध्यक्ष विजय प्रधान के नेतृत्व में जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं सुल्तानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का आग्रह किया गया। दोनों विधायकों से वार्ता के पश्चात उन्होंने आश्वासन दिया कि दिसंबर में होने वाले शीतकालीन सत्र मैं आपकी मांगों को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री जी से इन मांगों को पूरा करने के लिए निवेदन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर युवा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश जायसवाल, जिला महामंत्री तेजीन्द्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला संगठन महामंत्री अमरचंद्र साहू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिला मंत्री सुनील सिंह, नगर अध्यक्ष मनीष कसौधन, नगर महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, नगर संगठन मंत्री बजरंगी साहू, नगर उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, युवा जिलाअध्यक्ष श्याम सुन्दर कसौधन, युवा जिला महामंत्री अंकित अग्रहरी, युवा नगर अध्यक्ष भोला सोनी, युवा नगर महामंत्री शिव पूजन, युवा मीडिया प्रभारी यश जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश के व्यापारियों के परिवारों को 10 लाख तक की कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाय जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री व्यापारिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि 10 लाख से बढ़कर 20 लाख की जाय जिसमें व्यापारी परिवारों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
किसी व्यापारी की दुकान आग लगने, प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य कारणों से जलने, नष्ट होने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त करते हुए तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। विधान परिषद में स्नातक एवं शिक्षक की तरह व्यापारी प्रतिनिधियों को भी भेजने का अवसर प्रदान किया जाय जिसमें व्यापारियों की समस्याओं एवं हितों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए। आग्रह है कि व्यापारी समाज की इन महत्वपूर्ण मांगों पर सहानुभूतपूर्वक विचार करते हुए इनके शीघ्र क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने कृपा करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपकी सरकार व्यापारी हितों को प्राथमिकता देते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।











