Homeप्रयागराजबिजली विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 100 से ज्यादा अवैध कनेक्शन काटा

बिजली विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 100 से ज्यादा अवैध कनेक्शन काटा

बिजली विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 100 से ज्यादा अवैध कनेक्शन काटा

शिवेन्द्र नारायण तिवारी
बारा, प्रयागराज। शंकरगढ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरा पावर हाउस के एसडीओ सतीश यादव एवं जेई अभय यादव द्वारा गौरा पावर हाउस के अंर्तगत आने वाले सूरवल सहनी, सूरवल चंदपुरिया, झझरा पाण्डेय, लकोसा, कपडौरा, इटवा इत्यादि गांवों में अवैध रूप से हो रहे बिजली की चोरी के मामले को संज्ञान में लेते हुए जे.ई. अभय यादव ने चेकिंग अभियान चलाकर 100 से अधिक अवैध कनेक्शन को काटा। साथ ही बड़े बकायेदारों के भी खंभे से तार काट दिये गये। जे.ई. अभय यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय-समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके बावजूद भी बहुत से सारे लोगों को बातें समझ में नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कटिया मारकर बिजली चोरी करना कानूनन जुर्म है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी, इसलिए जल्दी से कनेक्शन ले लें। इस दौरान अवैध कनेक्शनधारी पर भी खलबली देखी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read