HomeTrendingबुजुर्ग पर जानलेवा हमला, चाकू से वार, आरोपी फरार

बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, चाकू से वार, आरोपी फरार

  • बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, चाकू से वार, आरोपी फरार

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अल्लीपुर नरहरपुर गांव निवासी राजेश चतुर्वेदी पर उस समय हमला किया गया, जब वह मसकनवा बाजार से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दौलतपुर ग्रांट प्राथमिक पाठशाला के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी अहमद और उसके साथियों ने राजेश की मोटरसाइकिल रोक ली। इसके बाद उनकी गाड़ी में तोड़—फोड़ की गई और विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में राजेश चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके जबड़े में गंभीर चोट आई है जबकि शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावर उनकी सोने की अंगूठी भी छीन ले गए। घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि आरोपी अहमद के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया है और मामले की जांच जारी है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read