महिला आत्मरक्षा कार्यशाला का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. गीता शुक्ला की अध्यक्षता एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष, एसोसिएट प्रोफेसर अर्चना सिंह के संयोजन में महिला “आत्मरक्षा कार्यशाला “का आयोजन हुआ। इसमें जूडो कराटे प्रशिक्षिका सोनम ने छात्राओ॔ को आत्मरक्षा के टिप्स बताए तथा उन्हें जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने बहुत उत्साह से कार्यशाला में प्रतिभाग किया तथा अपनी समस्याओं का समाधान प्रशिक्षिका से प्राप्त किया।महाविद्यालय की छात्रा मधु, प्रिंसी देवी, शुभी वर्मा, शिल्पी, रीमा देवी, माला देवी, लक्ष्मी गुप्ता और लकी ने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किये।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण अवश्य सीखना चाहिए यह आज के समय की मांग है। कार्यक्रम संयोजिका अर्चना सिंह ने प्रशिक्षिका सोनम की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए शिक्षा, कौशल विकास के साथ आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण लेना भी अनिवार्य है। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी शिवांगी सक्सेना, महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर बंधु सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



