जमीनी विवाद में बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीटकर की गयी हत्या
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। जमीन के विवाद में बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तथा बेटे को भी अधमरा कर दिया। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह जमीन के विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके बेटे को अधमरा कर दिया गया। तीन सगे भाइयों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर सीओ महराजगंज इंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। किसान की हत्या से परिजनों में रोना पीटना मच गया।कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना गांव निवासी लाल बहादुर पाल 65 वर्ष सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी विपक्षियों से कहासुनी हो गई। बस इतनी सी बात पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला बोलकर लाल बहादुर को घायल कर दिया। लाल बहादुर को सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता को बचाने पहुंचे बेटे राजेश 35 वर्ष को भी पीटकर जख्मी कर दिया गया। मृतक लाल बहादुर का गांव के ही कुछ लोगों जमीन विवाद काफी समय से चल रहा था। इसी रंजिश में तीन सगे भाइयों ने हमला बोलकर लाल बहादुर की हत्या कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम का कहना है कि मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










