Homeआजमगढ़अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, ग्रामीणों की सूझ—बूझ से 4...

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, ग्रामीणों की सूझ—बूझ से 4 लोगों की बची जान

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, ग्रामीणों की सूझ—बूझ से 4 लोगों की बची जान

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दान शनिचरा ग्राम पंचायत के टाड़ी में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। उसी घर में गृह स्वामिनी सरिता देवी पत्नी श्याम सुंदर पासवान अपने तीन बच्चों के साथ सोई हुई थी बगल में कई बकरियां बंधी थी। वहीं आग की लपटों को देखकर आस—पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सोए चार लोगों को घर से बाहर निकाल लिया। सूझ—बूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया। वहीं आगलगी की घटना में कपड़े व कुछ घरेलू सामान जल गया।
जानकारी के अनुसार दान शनिचरा ग्राम पंचायत के टाड़ी निवासी सरिता देवी पत्नी श्याम सुंदर पासवान अपने तीन बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप अख्तियार करना शुरू किया तो पड़ोस में धान की कुटाई करा रहे चंद्रशेखर पासवान व लोचन, जगदीश पासवान आदि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाना शुरू कर दिया और सोई हुई सरिता देवी व उसके बच्चों को घर से बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
पीड़िता सरिता देवी ने बताया कि उनके पति श्यामसुंदर पासवान इंदौर में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। दो लड़की तथा एक लड़के के साथ वह घर पर रहती है। उसके पास कटरैन का ही घर है अभी तक उसे आवास नहीं मिला। वहीं आग लगने की सूचना पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान जय प्रकाश मिश्रा, भाजपा नेता सुधीर राय ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान जय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आवास की सूची में इनका नाम दर्ज है। पीड़ित परिवार को आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर निकेश सरोज, प्रतिभा मौर्य, सरवन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read