HomeTrendingसांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दशहरा महोत्सव का हुआ समापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दशहरा महोत्सव का हुआ समापन

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दशहरा महोत्सव का हुआ समापन

  • इण्डियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति एवं बॉलीवुड गीतों से बांधा समां

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का घंटाघर पार्क में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में वायलेंट द म्यूजिकल बैंड और इंडियन आइडल के चर्चित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्र—मुग्ध कर दिया। देर रात तक चले गीत-संगीत के कार्यक्रम में दर्शक भक्ति गीतों और बॉलीवुड संगीत का आनंद लेते रहे। 11 अक्टूबर से शुरू हुए रामलीला महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न लीलाओं और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन घंटाघर पार्क में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल के कलाकार कुलदीप सिंह चौहान, दिव्यांशी मौर्या, जतिन निगम और रीति सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
भक्ति गीतों के साथ बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने किया। रामलीला एवं दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से महोत्सव की सफलता में जुटे लोगों के योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर महसी उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल, राहुल रॉय, कमल शेखर गुप्ता, राकेश मित्तल, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, नन्हे लाल लोधी, विनय जैन, सुरेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, केके सक्सेना, अंशुमान यज्ञसैनी, सुशील कुमार, एसपी मिश्रा, पुष्पनाथ तिवारी, मनोज मिर्ची, अजय सिंह, मनोज गुप्ता, वासु साहू, राहुल दीक्षित, सुमित टेकड़ीवाल, हेमंत मिश्रा, राघव टेकड़ीवाल, नमित टेकड़ीवाल, केके मिश्रा, अशोक सैनी, मुरारी लाल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, नितिन रूपानी, जतिन गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, हर्षित राज श्रीवास्तव, पुनीत गुप्ता, निशा शर्मा, रीति मुरारी, एकता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त एवं नगरवासी मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या के साथ ही 15 दिवसीय रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का विधिवत समापन हो गया।

 

 

 

 

 

Must Read