युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दे दी जान
तेज़स टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित पश्चिमटोला में सोमवार देर रात 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान होने की बात बताई है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पश्चिम टोला निवासी बसंती का 35 वर्षीय बेटा सूरज बाबू उर्फ छोटू वाहन चालक था। सोमवार रात घर के अंदर बरामदे में लेटा था। सोमवार रात लगभग दो बजे मां गायत्री लघु शंका के लिए उठी तो बेटे को छत पर लगे कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर अन्य स्वजन बाहर आ गए। परिजन ने डायल 112 सहित पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता बसंती ने बताया कि 3 माह पूर्व बहू पम्मी 4 वर्षीय बेटी को लेकर मायके चली गई थी। बताया कि बेटे की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। जिसका इलाज कानपुर में चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया। वही ग्रामीणों में चर्चा है कि सूरज नशे का लती था।
बेटे की मौत से परिजन बेहाल
बेटे की मौत से मां गायत्री, बहन आरती, दामिनी रो—रो कर बेहाल होती रही। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि परिजनों ने आत्म हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।













