HomeJaunpurJaunpur News: पुलिस लाइन में 1 नवम्बर को लगेगा मेगा/वृहद विधिक सहायता...

Jaunpur News: पुलिस लाइन में 1 नवम्बर को लगेगा मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

  • पुलिस लाइन में 1 नवम्बर को लगेगा मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। सिविल जज सी०डि०/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन तथा कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 1 नवम्बर को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है।
उक्त के अनुपालन में 1 नवम्बर को जनपद जौनपुर में भी मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाना है। उक्त शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग आदि हेतु जनकल्याणकारी योजना प्रचलित है, की लक्षित योजनाओं को चिन्हित कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना तथा लक्षित लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें शिविर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, पराविधिक स्वयं सेवकगण, मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्तागण, बैनर, पोस्टर, पम्फलेट, थानों व विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविरों के माध्यम से मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
उक्त के क्रम में 26 अक्टूबर को अपर जिलाधिकारी भू एवं राजस्व/नोडल अधिकारी मेगा शिविर एवं परियोजना निदेशक जौनपुर के साथ बैठक आहूत किया गया जिससे 30 अक्टूबर को तहसीलों सहित अन्य स्थानों पर मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का सफल आयोजन किया जाय। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा नियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकगण (पी०एल०वी०) की बैठक आहूत कर उन्हें निर्देशित किया गया कि तहसीलों, ब्लाकों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करें एवं लाभार्थियों को चिन्हित कर उनका विवरण कार्यालय में प्रेषित करें जिससे पात्र लाभार्थियों को उक्त शिविर में लाभान्वित किया जा जायेगा।

 

 

 

 

 

Must Read