HomeTrendingकंधों पर मां काली की प्रतिमा लेकर दौड़े श्रद्धालु, आस्था का दिखा...

कंधों पर मां काली की प्रतिमा लेकर दौड़े श्रद्धालु, आस्था का दिखा अद्भुत संगम

  • कंधों पर मां काली की प्रतिमा लेकर दौड़े श्रद्धालु, आस्था का दिखा अद्भुत संगम

  • खटिकयाना की विसर्जन यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. सरावगी ने अर्पित किये पुष्प

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। खटिकयाना की मां काली की विसर्जन यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वर्षों से चली आ रही इस अनूठी परंपरा में श्रद्धालु मां काली की भव्य प्रतिमा को कंधों पर लेकर दौड़ते हुए आगे बढ़े। जयकारों से गूंजती यात्रा खटिकयाना से शुरू होकर लक्ष्मी लाल पर संपन्न हुई। इस अनूठे आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। विसर्जन पर संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने मां काली के पंडाल में पहुंचकर चरणों में पुष्प अर्पित किए और पूजा-अर्चना कर जनकल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना किया। वह विसर्जन यात्रा में भी शामिल हुए। मां काली के जयकारों के बीच संपन्न हुई यह यात्रा झांसी की समृद्ध धार्मिक विरासत और बुंदेलखंड की विशिष्ट परंपराओं का प्रतीक बनी।

 

 

 

 

 

Must Read