Homeआजमगढ़पार्टी के दौरान मोबाइल को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद

पार्टी के दौरान मोबाइल को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद

पार्टी के दौरान मोबाइल को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद

युवक की पीट-पीट करके कर दी गयी हत्या
आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा घाट पर बीते पार्टी करने गए दोस्तों में मोबाइल गायब होने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक की इतनी पिटाई कर दी गई कि सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि शहर के रैदोपुर बस्ती निवासी सुमित अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था।

मोबाइल गायब होने के विवाद में सुमित को उसके ही दोस्तों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद सुमित के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठा कर घर ले आए। सुमित की लात-घूसों से जम कर पिटाई की गई थी जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी थी लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। स्थानीय स्तर पर दवा आदि लेकर सुमित रात में घर पर ही रह गया। सोमवार सुबह अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित के 5 भाई और एक बहन बताए गए हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस पार्टी के दौरान मौजूद सुमित के दोस्तों की तलाश में जुट गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read