दुर्गा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने वैदिक रीति—रिवाज के साथ आरती का किया आयोजन
रूपा गोयल
बांदा। शारदीय नवरात्र के नवमी को माता के दरबार में भक्तों का पूजा अर्चना के लिए तांता लगा रहा दुर्गा पांडालों में दुर्गा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने वैदिक रीति रिवाज से हवन में मंत्र उच्चारण के साथ भाव आरती का आयोजन किया वहीं ग्रामीण व कस्बे के देवी भक्तों ने जावरा हाथों में लेकर सैकड़ो की संख्या में चूड़ी गली स्थित देवी मंदिर में ज्वारा खोट कर माता रानी की जय कारो के नारे लगाएं। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र महोत्सव की गूंज पूरे कस्बे वा ग्रामीण क्षेत्र में लगातार दिखाई पड़ी कस्बे में एक और जहां दुर्गा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह देवी प्रतिमाओं की स्थापना कर आधुनिक रंग बिरंगी लाइटों से साज सज्जा की वही लगातार नौ दिनों तक माता की उपासना कर लोगों ने घर उमाह जगराता आदि का कार्यक्रम चला रहा सोमवार को नवमी के दिन सुबह से ही माता के भक्तों ने जहां माता के दरबार में नारियल पान बताशा चढ़ा कर वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर मन की मुरादे मांगी वही नौ दिनों तक ग्रामीण व कस्बे में घर-घर माता की जावरा रखकर नौ दिनों तक व्रत करने वाले भक्तों ने हाथों में जावरा सॉन्ग खप्पर लेकर माता की जयकारों के साथ कस्बे की धार्मिक स्थलों में जाकर जावरा खोट कर जय जय अंबे जय जगदंबे का उद्घोष किया वहीं कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरा बाबा धाम चूड़ी गली स्थित छोटी भवानी सुलभ थोक लाल थोक स्थित बड़ी भवानी बदौसा रोड स्थित शारदा देवी बरसल बाबा भवानीगंज स्थित काली देवी सभी में माता के भक्तों की सुबह से देर शाम तक भारी भीड़ देखने को मिली वहीं बुधवार को विसर्जन की तैयारी को लेकर उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह तहसीलदार रामचंद्र यादव क्षेत्राधिकार जियाउद्दीन थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा कस्बा इंचार्ज प्रदीप पुलिस बल के साथ जहां रूट मार्च किया वहीं देवी पंडालों मैं पहुंच कर दुर्गा समिति के कार्यकर्ताओं से विसर्जन की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते दिखे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















