Homeरायबरेलीपुलिसिया गस्त की खुली पोल: तमंचे के बल पर बदमाशों ने उठा...

पुलिसिया गस्त की खुली पोल: तमंचे के बल पर बदमाशों ने उठा ले गए भैंस

पुलिसिया गस्त की खुली पोल: तमंचे के बल पर बदमाशों ने उठा ले गए भैंस

चार पिकप सवार लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम
अनुभव शुक्ला
ऊंचाहार, रायबरेली। ऊंचाहार के नौसिखिया थानाध्यक्ष आदर्श सिंह की लापरवाही भरी कार्यशैली से इन दिनों क्षेत्र में चोरी हत्या लूट व दबंगई के गढ़ में ऊंचाहार थाना क्षेत्र तब्दील होता जा रहा है की पिकअप लेकर आये चार सशस्त्र लुटेरों ने चौराहा के पास स्थित पशु पालक को मारपीट करके घायल कर दिया औऱ ऊंचाहार पुलिस को भनक तक नहीं लगी सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस रात्रि गस्त ना कर कमरों में खर्राटे मारती है शायद इसी का फायदा आये दिन लुटेरे उठा रहे हैं तमंचे की नोंक पर पशु पालक की भैंस पिकअप में लाद कर उठा ले गए। और विरोध करने पर उसे पीटकर लहू लुहान भी कर डाला घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मामले की सूचना कोतवाली में दी गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। दरअसल पूरा मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बहेरवा चौराहा की है। जहां एन टी पी सी से जुड़े इस चौराहा के नहर के पास दुर्गेश कुमार की आटा चक्की है। चक्की के पीछे वह रहते हैँ। जहाँ पर उन्होंने मवेशी पाल रखे है। घटना रविवार रात करीब तीन बजे की है। दुर्गेश का कहना है कि एक पिकअप औऱ बोलेरो सवार चार बदमाश रात में उनके यहाँ पहुंचे, उस समय वह गहरी नींद में सो रहा था। अचानक बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने मारपीट करके उसको घायल कर दिया। उसके बाद उसके सीने पर तमंचा लगाकर धमकी दी कि यदि शोर किया तो गोली मार देंगे। अचानक घटी घटना से वह सहम गया। चारों बदमाशों ने चक्की के पीछे बँधी भैंस को खोल लिया औऱ उसको पिकअप में लाद कर भाग गए। बदमासों के जाने के बाद घायल दुर्गेश ने शोरगुल किया तब दौड़कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अब देखना यह है की ऊंचाहार पुलिस बेखौफ बदमाशों का पता लगा पाती है या फिर जांच का झुनझुना थमा कर इस मामले का भी निपटारा कर देगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read