देवी भक्तों को वितरित किया हलवा
रूपा गोयल
बांदा। जनपद आपसी सौहार्द के लिए पूरे देश मे जाना जाता है। सभी धर्मों के पर्वों में यहां हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस मे हैं भाई भाई की विचारधारा खूब देखने को मिलती है। नवरात्र की अष्टमी पर समाज सेवी मुमताज अली ने महेश्वरी देवी मंदिर के बाहर देवी भक्तों को हलुए का प्रसाद वितरित किया। सप्तमी को भी मुमताज अली के द्वारा काली माता मंदिर, सेढु तालिया में भंडारे का आयोजन किया गया था। इन दोनों ही कार्यक्रमो में मुमताज अली के साथ नाथूराम तिवारी, राजकिशोर मिश्रा, दयाराम सिंह, संजय त्रिवेदी, अमर सिंह, बबलू यादव, कमर अली, सफदर एडवोकेट, शाहिद अली एडवोकेट, आफाक अहमद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















