बिजली विभाग की सक्रियता से उपभोक्ताओं में वसूली का सता रहा डर
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। गोपालगंज पावर हाउस के साथ नरफोरा फीडर पर बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित करने के बावजूद भी बहुत से ऐसे उपभोक्ता हैं जो उनकी बातों को अनसुनी करके अपने काम में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में कमर्शियल बिजली, घरेलू आपूर्ति के लिए लगाई गई बिजली से बिजली बिल का भुगतान आज भी बड़े पैमाने पर अधर में लटका हुआ है। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों को बार-बार ऊपर से दबाव पड़ने के बावजूद भी वसूली में सक्रियता कम दिखाई दे रही है। ऐसे अधिकारियों के दबाव के कारण बिजली विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अब काफी तनाव में आ चुके हैं जिसके कारण बिजली बिल जमा करने के लिए बिल्डिंग, कच्चा घर, मंडई, प्लास्टिक से बनाए गए घर, अल्ववेस्टर से चला रहे कुछ लोग अपना काम जिसको प्रथम दृष्टया देखने मात्र से ही ऐसा लगता है कि उनके अंदर बिजली बिल जमा करने की क्षमता नहीं है तो विभागीय कर्मचारी उनकी भावनाओं एवं व्यवस्था को देखकर खुद भी आहत हो जा रहे हैं।
ऐसे में मानवीय संवेदना को ध्यान में रखकर लोग अंदर से कुछ तो बोल नहीं पा रहे हैं। लेकिन इतना जरूर कह रहे हैं कि किसी तरह से बिजली बिल आप लोग जमा करिए नहीं तो निश्चित रूप से हमको आपकी बिजली काटनी पड़ेगी। लेकिन जब लगा कि ऐसा करने से वह खुद खतरे में पड़ सकते हैं तो उन्होंने सख्त रुख अख्तियार करते हुए बताया कि बिजली किसी की भी बकाया है या कोई संशोधन करना है या कोई त्रुटि बनी हुई है तो इसका तत्काल निस्तारण कर समय से बिजली बिल जमा करने का प्रयास करें।
अगर ज्यादा अमाउंट है उसको किस्त में भी देने का प्रयास करें। ऐसे लोगों के ऊपर ज्यादा असर भी नहीं रहेगा और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की व्यवस्था भी बनी रहेगी। इस अवसर पर बिजली विभाग की जेई राजेंद्र प्रसाद, लाइनमैन नरेंद्र सिंह लाइनमैन मुन्नीलाल कुंवर अजय नाथ के साथ भारी संख्या में विभागीय कर्मचारी लोगों से बिजली बिल जमा करने के लिए क्षेत्रीय बाजारों से लेकर ग्रामीण अंचल में सक्रिय देखे गए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











