Homeआजमगढ़द इन्नोवेटिव एकेडमी में अभिनव-द विजन का किया गया आयोजन

द इन्नोवेटिव एकेडमी में अभिनव-द विजन का किया गया आयोजन

द इन्नोवेटिव एकेडमी में अभिनव-द विजन का किया गया आयोजन

छात्र-छात्राओं में अंकपत्र का हुआ वितरण
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। द इन्नोवेटिव एकेडमी स्कूल, उ.प्र. के द इन्नोवेटिव एकेडमी स्कूल जेहेरा पिपरी कप्तानगंज में कक्षा-नर्सरी से कक्षा-9 एवं कक्षा-11 सत्र (2022-23) के अंकपत्र का वितरण किया गया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। जिससे विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं अध्यापकगण में हर्ष व्याप्त है।

द इन्नोवेटिव एकेडमी के स्कूल में कक्षा-नर्सरी की कु.आदिका ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-एल.के.जी.की कु. स्वाति ने 96.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-यू.के.जी. की कु0 तेजस्वी श्रीवास्तव ने 96.89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-1 की कु. पर्णिका ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-2 की कु.शिक्षा यादव ने 91.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-3 के प्रखर यादव ने 91.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-4 की कु. खुशी गुप्ता ने 92.46 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-5 के अभिनव सिंह ने 91.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-6 के वैभव यादव ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-7 के देवांश ने 99.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-8 की कु. ईशानवी राय ने 98.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया, कक्षा-9 की कु. अपर्णा यादव ने 98.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया एवं कक्षा-11 के ओम सिंह ने 90.47 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया।

समारोह का उद्घाटन सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण’ एवं दीप प्रज्जवलन करके मुख्य अतिथि लालता प्रसाद पान्डेय से.नि.जिला जज ने किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने और जिन्होंने कक्षा में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की, सभी को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए सबका उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत भी किया।

विद्यालय के संस्थापक संजय राय, विद्यालय के संरक्षक बंश बहादूर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य इन्टर कालेज कप्तानगंज, द इन्नोवेटिव एकेडमी के प्रबंधक संजय राय, मार्गदर्शक बालमुकुंद उपाध्याय, प्रधानाचार्य उमेश कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरभद्र सिंह, परिवर्तन एवं समर्पण आईएएस के निदेशक सैयद मो० फारूख, हेमंत राय, वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह, नरेन्द्र यादव प्रबंधक किसान बालिका इ०म० रानीपुर,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उदयराजयादव, रामनवमीं यादव, शिव गोविन्द सिंह प्रबंधक व वान्ता इन्टरनेशनल स्कूल, राजेश सिंह प्रब-एक-कोशि इ० कालेज ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिका ऑफिस स्टॉफ और विद्यालय परिवार के सभी कर्मचारियों के शुभ-चिंतको को बधाई दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read