मालगाड़ी की टक्कर से श्रमिक की हुई मौत
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर। मालगाड़ी की टक्कर से श्रमिक की मौत हो गयी। कोतवाली नगर क्षेत्र के लाखीपुर गांव निवासी श्रमिक का शव पोस्ट पार्टम के लिए भेजा गया।
श्रमिक युवक समपार फाटक पर कान में ईयरफोन लगाए हुए गुजर रहा था कि इस दौरान हादसा हो गया। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। नगर कोतवाली के तुराबखानी गांव के निकट का मामला बताया जाता है।










