Homeबांदाब्लाक अध्यक्ष ने साइकिल यात्रियों को किया रवाना

ब्लाक अध्यक्ष ने साइकिल यात्रियों को किया रवाना

ब्लाक अध्यक्ष ने साइकिल यात्रियों को किया रवाना

रूपा गोयल
बांदा। लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा के नौवें दिन परसहर से ग्राम प्रधान एवं अध्यक्ष प्रधान संघ नरैनी एवं ब्लाक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी नरैनी ने साइकिल यात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना किया जहां से साइकिल यात्रा भउआ पुरवा सिंहौती लहौरा मटखना रानीपुर सौन्ता गिरधरपुर कालिंजर बहादुरपुर गड्डीहा नरदहा सढा मे रात्रि विश्राम करेगी। साइकिल यात्रा गाँव गाँव चौपाल लगाकर पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों से संवाद कर रही है। साइकिल यात्रा के नायक आलोक यादव ने बताया कि आज भाजपा सरकार में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संविधान को षड्यंत्र करके कुचला जा रहा है संविधान में प्राप्त हमारे मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। आरक्षण मे कुठाराघात किया जा रहा है। वोटर लिस्टों मे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का षड्यंत्र पहले भी रचा गया और अभी भी धाँधली करने पर सरकार उतारू है। ऐसे में हमें इसके लिए अभी से सावधान होने की जरूरत है। अपना नाम वोटर लिस्ट में अनिवार्य रूप से चेक कर लेना हम सबकी जिम्मेदारी है। यात्रा में साथ चल रहे मुलायम सिंह यादव नि. जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड, पंकज सिंह, रुद्र प्रताप, दिलीप कुमार, अमित, धीरेंद्र कुशवाहा, राकेश यादव, लवलेश, मंत्री दीपक, रामकिशुन सहित दो दर्जन साइकिल सवार मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read