HomeTrendingमतदाता सूची प्रारूप हुआ का प्रकाशन, 20,91,626 मतदाता पंजीकृत

मतदाता सूची प्रारूप हुआ का प्रकाशन, 20,91,626 मतदाता पंजीकृत

  • मतदाता सूची प्रारूप हुआ का प्रकाशन, 20,91,626 मतदाता पंजीकृत

  • बीएलओ ने पढ़कर सुनायी मतदाता सूची

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची की जानकारी देते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों एवं निर्धारित समय-सारिणी से अवगत कराया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी निरंकार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 20,91,626 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 11,35,233 पुरुष, 9,56,345 महिला एवं 48 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार विवरण के अनुसार 266-कुर्सी में कुल 3,72,541 मतदाता हैं जिनमें 2,03,219 पुरुष, 1,69,317 महिला एवं 5 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इसी प्रकार 267-रामनगर में 3,14,101 मतदाताओं में 1,72,916 पुरुष, 1,41,177 महिला एवं 8 थर्ड जेंडर; 268-बाराबंकी में 3,40,080 मतदाताओं में 1,82,307 पुरुष, 1,57,754 महिला एवं 19 थर्ड जेंडर; 269-जैदपुर (अ.जा.) में 3,65,576 मतदाताओं में 1,98,038 पुरुष, 1,67,532 महिला एवं 6 थर्ड जेंडर; 270-दरियाबाद में 3,81,506 मतदाताओं में 2,07,217 पुरुष, 1,74,284 महिला एवं 5 थर्ड जेंडर तथा 272-हैदरगढ़ (अ.जा.) में 3,17,822 मतदाताओं में 1,71,536 पुरुष, 1,46,281 महिला एवं 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जनपद में सर्वाधिक मतदाता दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र तथा सबसे कम मतदाता रामनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं।
आलेख्य मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 15,691 युवा मतदाता शामिल हैं जो कुल मतदाताओं का 0.75 प्रतिशत हैं। विधानसभा क्षेत्रवार कुर्सी में 2,662, रामनगर में 2,427, बाराबंकी में 2,573, जैदपुर में 2,340, दरियाबाद में 3,545 तथा हैदरगढ़ में 2,144 युवा मतदाता पंजीकृत हैं। बीएलओ द्वारा अपने मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए ग्रामवासियों को पढ़कर सुनाई गई जिससे आमजन को मतदाता सूची में दर्ज नामों एवं विवरणों की जानकारी प्राप्त हो सके।

 

 

 

 

Must Read