मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

  • मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक कानपुर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे कर्मचारियों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कैलाश (35) पुत्र सूर्यमल शुक्रवार को जैतीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।