डॉ. मधुकर ने मेडिका हॉस्पिटल का किया उद्घाटन
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के अमरा खैरा स्थित पेट्रोल पम्प के पास अखरी रोड पर संयोजक पर्यावरण विद अनिल सिंह की देखरेख में मेडिका हॉस्पिटल का भब्य उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. मधुकर राय पूर्व प्रोफेसर काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. शशी बाला हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. शशी बाला द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मेडिका हॉस्पिटल अपने डॉक्टर स्टाफ एवं कर्मचारियों द्वारा एक अच्छे समन्वय से संचालित होगा संचालित होगा जिसमें आने वाले दिनों में सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। इस अस्पताल में अनुभवी डॉक्टर द्वारा मरीजों का इलाज किया जायेगा। कार्यक्रम में डॉ. अंबुज सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. निखिल सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















