पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज | #TEJASTODAY

मछलीशहर, जौनपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुंवरपुर गांव निवासी विजय प्रताप सिंह की बेटी दीपिका सिंह का विवाह २३ जून सन् २०१८ को कानपुर जिले के दबौली में अंकित कुंवर पुत्र अनिल कुंवर के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनके पति अंकित कुंवर, ससुर अनिल कुंवर, सास पूनम सिंह व देवर दिव्यांश कुंवर दहेज के लिए मारते-पीटते, गाली-गलौज करते थे।
साथ ही जान से मारने की धमकी देते थे। दीपिका सिंह के अनुसार अक्सर मेरे सास, ससुर , देवर व पति ने मुझे कमरे में बंद करके दहेज के लिये मारते पिटते थे। मैं किसी तरह वहां से भागकर नजदीकी थाने में सूचित किया। पुलिस ने सभी को बुलाकर समझाया। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा किन्तु कुछ समय बीतने के बाद वे लोग पुन: मारने-पीटने लगे। एक दिन उन लोगों में मुझे जान से मारने की कोशिश भी की।
मैं किसी तरह अपने मायके कुंवरपुर पहुँची और मायके वालों को अपना हाल बताया। परिजन मुझे पंवारा थाने ले गए जहाँ उनके खिलाफ मैंने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अंकित कुंवर, ससुर अनिल कुंवर, सास पूनम सिंह व देवर दिव्यांश कुंवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें






