सिकरारा ने नवागत थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया | #TEJASTODAY

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। जनपद के सिकरारा थाना के नवागत थानाध्यक्ष अंगद प्रसाद तिवारी ने शुक्रवार को थाने में पहुंचकर पदभार संभाला। सिकरारा के निवर्तमान थानाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने पदभार सौपा। जिनका स्थानांतरण खुटहन एसएसआइ के रूप में हुआ है। पद भार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान के बाद थाने का जायजा लिया।
नए थानाध्यक्ष ने अपने सहकर्मियों संग बैठक करके क्षेत्र के विषय मे जानकारी हासिल की और महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए अधीनस्थों तथा पुलिस बल के जवानों को कई दिशा निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण, शांति एवं विधि व्यवस्था कायम रखने की पहली प्राथमिकता होगी। अपराध कारित करने पर बक्शा नही जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर शख्त कार्यवाही की जाएगी।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें









