तहसील परिसर से बाइक चोरी | #TEJASTODAY

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बटनहित गांव निवासी राजेश यादव पुत्र श्याम लाल यादव अपनी हीरो स्प्लेन्डर मोटर साइकिल यू.पी.६०/बी.एच.६७३३ लेकर शुक्रवार को तहसील अपने अधिवक्ता से मिलने आये थे। तहसील परिसर में बाइक खड़ी कर अधिवक्ता के पास गये और जैसे ही वापस लौटे तो बाइक गायब थी। काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन करने के बाद वाहन स्वामी ने कोतवाली में मोटरसाइकिल चोरी की लिखित तहरीर दे दिया।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें









