Homeबांदागर्भवती को खून देकर चिकित्सक की बेटी ने बचायी जान

गर्भवती को खून देकर चिकित्सक की बेटी ने बचायी जान

गर्भवती को खून देकर चिकित्सक की बेटी ने बचायी जान

रूपा गोयल
बांदा। गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए स्त्री रोग चिकित्सक की बेटी ने अपने जन्मदिन पर खून देखकर उसकी जान बचाई। शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में शनिवार को कमला देवी नाम की महिला नाजुक हालत में भर्ती हुई जिसका ब्लड ग्रुप बी पाजिटिव था। डाक्टर की जांच में पता चला कि उसके शरीर में 3.1 की हीमोग्लोबिन बचा है। महिला का उपचार करने वाली मेडिकल कालेज में सहायक प्रोफेसर/प्रसूति रोग विशेषज्ञ नीलम सिंह ने अपनी बेटी रुचि सिंह से गंभीर महिला को खून देने की बात रखी। अपने जन्मदिन में मशगूल रुचि सिंह तत्काल जिला अस्पताल पहुंची और कमला को खून दिया। डा. नीलम सिंह ने बताया कि कमला का तीन माह का गर्भ खराब हो गया था। ऐसी स्थिति में उसके पेट में खून भरा रहा था।महिला की जान बचाने के लिए ऑपरेशन ही एक रास्ता बचा था! खून मिलते ही महिला का ऑपरेशन किया गया और उसके पेट मैं इकट्ठा हुआ करीब ढाई लीटर खून निकला गया। बच्चा तो खराब हो ही गया था लेकिन आपरेशन के बाद महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। कमला का पति बीमारी हालत के चलते अपना खून नहीं दे पा रहा था। रुचि ने जन्मदिन पर महिला को खून देने की चर्चा पर सभी ने सराहना की!मेडिकल कालेज के सहायक प्रोफेसर डा. प्रदीप सिंह और सेवर्स आफ लाइफ के अध्यक्ष सलमान खान ने रुचि सिंह और मां डा. नीलम सिंह को सराहनीय कार्य बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read