29 लीटर शराब व दो मोटरसाइकल संग एक धंधेबाज गिरफ्तार
विवेक कुमार
मेसकौर (नवादा)। रविवार को मेसकौर थाना क्षेत्र के तेतरिया रोड के पास वाहन चेकिंग के दौरान 29 लीटर देशी शराब एवं दो मोटरसाईकिल के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों युवक मोटसाइकिल छोड़कर भागने लगा। तभी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को पकड़ लिया तथा दूसरा भागने में सफल रहा। दोनों मोटरसाइकिल के डिक्की से शराब बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल की डिक्की में 10.5 लीटर तथा दूसरे मोटरसाइकिल की डिक्की से 18.5 लीटर शराब बरामद हुआ है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अकलेश कुमार पुत्र चंदो प्रसाद निवासी फतेपुर गया जिला का रहने वाला है। मेसकौर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










