एडीएम ने खटान पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण
ग्रामीणों से वार्ता कर योजना की ली जानकारी
रूपा गोयल
बांदा। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में डीके सिंह यूनिट कोआर्डिनेटर, (टेक्निकल) राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन लखनऊ द्वारा खटान ग्राम समूह पेयजल योजना के 158 एमएलडी डब्ल्यूटीपी (जल शोधन संयंत्र), इन्टेकवेल, खटान पानी की टंकी एवं योजना से आच्छादित कठार ग्राम में कार्यदायी संस्था मैसर्स एलएण्डटी लि. द्वारा करायी जा रही जलापूर्ति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति कठार के अध्यक्ष व प्रधान मोहम्मद्दीन सहित ग्रामवासियों से वार्ता कर पेयजल आपूर्ति के विषय में वास्तविक स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान संचालित गृह जल संयोजनों के 02-03 टोटियों में कम प्रेशर पाया गया एवं ग्राम में बिछाई गयी पाइप लाइन में खोदी गयी सड़क को ठीक नही कराया गया था, पर रोष व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था मैसर्स एल०एण्ड०टी० लि० के प्रोजेक्ट हेड बालियान एवं लक्ष्मणन को तत्काल ठीक कराने के उपरान्त रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) महेन्द्र राम, जल निगम (ग्रामीण) तथा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के सहायक अभियन्ता एवं जूनियर इंजीनियर तथा कार्यदायी संस्था मेसर्स एल एण्ड टी लि. एवं मैसर्स एनसीसी लि. के शीर्ष इंजीनियर उपस्थित रहे। स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त डीके सिंह ने कार्यदायी संस्थाओं, अपर जिलाधिकारी (नमामि गर्ग) एवं जल निगम (ग्रामीण) के साथ समीक्षा बैठक की जहां ग्राम कठार एवं नारायणपुर के प्रधान से दूरभाष पर वार्ता कर पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेते हुये खटान व अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु दोनों कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिया। साथ ही चित्रकूट धाम मण्डल के आयुक्त से भेंट करके जल जीवन मिशन के कार्यों की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










