Homeप्रतापगढ़समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद

समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद

समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद

10 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना जेठवारा एवं थाना महेशगंज में पहुॅचकर दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिये। जेठवारा थाना समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 06 शिकायतों एवं थाना महेशगंज में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के सम्बन्धित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करायें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं अन्य जो जनसुनवाई के दौरान समस्यायें प्राप्त होती है उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराया जाये ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो फरियादी भी अपनी समस्या लेकर आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनें और समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से गुणवत्तायुक्त कराया जाये इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं उदासीनता कदापि न बरती जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस थाने में आये हुये फरियादियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करें, उनकी शिकायतों को सावधानीपूर्वक सुने तथा जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का निस्तारण करायें। थाना जेठवारा में निर्माणाधीन भवन का डीएम एवं एसपी द्वारा निरीक्षण भी किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read